नागसेन स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

नगरसेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाउसिंग बोर्ड भिलाई में शुक्रवार 2 दिसंबर को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया इस आयोजन में विद्यालय के कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए जिन्होंने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए इस आयोजन में म्यूजिकल चेयर दौड़ आलू दौड़ सहित कबड्डी खेल भी शामिल किया गया इन सभी खेलों में विभिन्न उम्र के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया इस आयोजन के तहत विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ेगा और वह इन खेलों में और बेहतर प्रदर्शन करने के लायक बन जाएंगे इस आयोजन की जानकारी नगरसेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका एवं वार्षिक खेल दिवस की प्रभारी नम्रता सियान ने न्यूज़ टीम को दी है ऐसे आयोजनों से स्कूली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तो वही उनकी छिपी हुई प्रतिभा भी निखर कर सामने आती है।

By editor