नागरिक सेवा करने का मौका सभी को नहीं मिलता: आयुक्त राजीव पांडे

भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई में नागरिक सेवा दिवस मनाया गया। निगम सभागार में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान अधिकारियो को संबोधित करते हुए बताया कि नागरिक सेवा करने का अवसर सभी को नहीं मिलता है। यदि यह अवसर हमे मिला है तो हमारा प्रयास होना चाहिए कि नागरिको के साथ अच्छा व्यवहार करें। सर्वप्रथम उनकी जो समस्या है उसको सूना जावे इससे उनको भरोसा मिलता है। जो काम खुद के करने लायक हो उसका निराकरण तुरंत कर देना चाहिए। अनावश्यक उसे दुबारा नहीं बुलाना चाहिए। अपने से नहीं हो सकता है तो उच्च अधिकारियो को भी सूचित करना चाहिए। शासन का दिशा-निर्देश है कि हमे समय अवधि के अंदर सभी कार्यो का संपादन करना है। समय पर आफिस आए, अपने दायित्वों का निर्वहन करें, सरकार इसी कार्य के लिए वेतन देती है जिससे हमारा परिवार चलता है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत जो प्रमुख को मांगे सामने आई है शीध्र-अतिशीध्र उसका निराकरण किया जावे। अगर कहीं पुरानी स्वीकृति है तो आवश्यकता के अनुसार कार्यो को पूर्ण कराया जाए। नागरिको की मांग अनुसार कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। जोन आयुक्त भी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें।सभी प्रकरणो पर समय अवधि के अंदर निराकरण करना आवश्यक है।

By editor