नहीं काम आई राजनीति, तोड़ा गया अवैध निर्माण

भिलाई।नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के दक्षिण गंगोत्री रेल्वे लाईन के पास 2 व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसके काम को राजस्व विभाग द्वारा बंद कराया गया था और अवैध निर्माणकर्ता रविंदर सिंह जेठू राम साहु को 24 घंटे के अंदर निर्माण एवं भूखण्ड से संबंधित कागजात लेकर जोन कार्यालय में बुलाया गया था। आवेदक के उपस्थित होने पर पता चला कि इनके पास आबंटन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं है। बिना परमिशन, भवन अनुज्ञा लिये अवैध रूप से लगभग 2500 वर्गफूट एवं 1800 वर्गफूट में पक्का निर्माण किया जा रहा था आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान स्वयं अवैध निर्माण का संज्ञान में लिया था और सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी को संबंधित को नोटिस देने के लिए आदेशित किया था अवैध कब्जाधारी द्वारा समय अवधि में खाली नहीं करने के कारण जोन आयुक्त के नेतृत्व में जोन 1 के राजस्व विभाग, भवन निर्माण अधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा कार्यवाही कर अवैध निर्माण को जेसीबी के माध्यम से गिरा दिया गया। गौरतलब है कि अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा अपने अवैध निर्माण को बचाने जोड़-तोड़ की जा रही थी रसूखदार लोगों से संपर्क भी किया जा रहा था लेकिन उनकी कहीं नहीं चली लकड़ी ताल की आड़ में उनके द्वारा लंबे वक्त से अवैध निर्माण किया जा रहा था।जोन आयुक्त ने बताया गया कि वर्तमान में जोन 1 नेहरू नगर क्षेत्रांतर्गत बहुत से लोगो द्वारा बिना भवन अनुज्ञा के मकान का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियो पर निगम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जावेगी।

By editor