नशा मुक्ति को लेकर निगम भिलाई में हुई कार्यशाला

लगातार शहर प्रदेश और देश में बढ़ते हुए नशाखोरी को देखते हुए नगर पालिका निगम भिलाई के सभागार में नशा मुक्ति को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई इस कार्यशाला में नशा मुक्ति के अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग और स्वच्छता पर भी चर्चा की गई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने किसी भी प्रकार के नशे को परिवार के लिए विनाशकारी बताया है और उन्होंने यह भी कहा है कि जिसके जीवन में असंतोष और दुख ज्यादा होता है सिर्फ वह ही नशे की ओर अग्रसर होता है इस कार्यशाला में विशेष तौर पर डॉक्टर मोहनीश भगत भी शामिल हुए और उन्होंने अपने उद्बोधन में कॉलेज के युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया और यह भी बताया कि किस प्रकार एक नशा करने वाले व्यक्ति का परिवार धीरे-धीरे करके नष्ट होता जाता है इसके साथ-साथ नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर देते हुए बरसात के पानी को भूमिगत करने के लिए विशेष उपाय बताएं साथ ही अपने घर से शुरू करते हुए अपने शहर प्रदेश और देश को स्वच्छ रखने के दिशा निर्देश भी दिए

फिलहाल मंगलवार को हुई कार्यशाला कॉलेज के विद्यार्थियों सहित नगर निगम के अधिकारियों के लिए भी काफी प्रेरणादायक रही और इस कार्यशाला से नशे के दुष्प्रभाव को जानते हुए जल्द से जल्द नशा छोड़ने की प्रेरणा भी मिली है

By editor