नवीन कानून एवं लघु अधिनियम की दी जानकारी

भिलाई।नवीन कानून एवं लघु अधिनियम की विवेचना के संबंध में वरिष्ठ आरक्षकों का प्रशिक्षण जारी है।वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, एफएसएल यूनिट, भिलाई व्दारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में नवीन कानून एवं लघु अधिनियम की विवेचना के संबंध में वरिष्ठ आरक्षकों को दिए जा रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, एफएसएल यूनिट, भिलाई डॉ. मोहन पटेल व्दारा अपराध के घटनास्थल से भौतिक साक्ष्यों के संकलन एवं फोटोग्राफी के संबंध में व्याख्यान दिया गया। भौतिक साक्ष्यों के संकलन की बारीकियों को भी समझाया और डेमो कराकर प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आरक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण सिविल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न थानों के आरक्षक शामिल हो रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से इन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है इससे आने वाले समय में अपराधों की विवेचना में आरक्षकों को आसानी होगी और अपराधी भी शीघ्रता से पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

By editor