भिलाई।बांग्ला 1432 नववर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज भिलाई के सदस्यों द्वारा सुबह 5 बजे से नगर कीर्तन निकालकर नव वर्ष की सभी को बधाई दी गई। विभिन्न पारंपरिक वाद्ययंत्र के संगत मे नगर कीर्तन में शामिल समाज के लोगों ने हरे कृष्ण हरे राम का धुन गाते बजाते हुए 15 किलोमिटर नगर की परिक्रमा की । खुर्शीपार सुभाष नगर कृष्ण चौक से प्रारंभ होकर सुभाष नगर काली मंदिर होते हुए कैंप 2 विवेकानंद नगर बंगाली मोहल्ला का भ्रमण करते हुए पुनः कृष्णा चौक प्रांगण पहुंचकर समापन किया गया । नगर कीर्तन में बंगाली समुदाय के सैकड़ों लोग सहित समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुमन शील उपस्थित थे। इस तरह नववर्ष का स्वागत भक्तिसुलभ भाव से किया गया। बंगाली समुदाय के लोगों ने परिक्रमा के दौरान रास्ते में स्थापित मंदिर व देवालयों मे पूजा अर्चना की तथा बंगाली समाज के घर-घर जाकर लोगों को बधाई दी गई। लोगों ने नगर कीर्तन करने वाले लोगों का स्वागत पुष्पहार से किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुमन शील, मिथुन हालदार, परिमल शाहा, नरेश शील , दीपाल सरकार, सुजीत शील, सपन राय, मिलन राय, उत्तम विश्वास, तुलसी राय, सुजाता पान, ममता पान, सपना सरकार, सुनीता मांझी, पुतुल दत्ता , कल्पना मजूमदार,
नर्मदा राय सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे ।

