नई दुनिया नायिका सम्मान 2025 से सम्मानित हुई महिलाएं

मेहनत संघर्ष और समर्पण से समाज को नई दिशा देने वाली महिलाओं का सम्मान नई दुनिया द्वारा गुरुवार को नई दुनिया नायिका सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। स्मृति नगर भिलाई के विवेकानंद हॉल में आयोजित भव्य समारोह में समाज की नायिकाओं ने न सिर्फ अपने संघर्षों को बताया बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित किया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा उपस्थित हुई उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही नहीं श्रद्धा शिक्षा व धन की भी देवी है समाज की सच्ची नायिका तो महिलाएं हैं जिनके द्वारा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाता है। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोनिका वर्मा बिजली कंपनी की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ममता कश्यप स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित के अध्यक्ष राजीव चौबे नई दुनिया के संपादकीय प्रभारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ अवसर पर नृत्य धाम कला केंद्र की छात्राओं पलक उपाध्याय श्रेया माटी और राजेश्वरी पंडित ने नृत्य गुरु राखी राय के मार्गदर्शन में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी समारोह में भिलाई शहर की 43 नायिकाओं का सम्मान किया गया। नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा स्मृति नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित के अध्यक्ष राजीव चौबे नई दुनिया के संपादकीय प्रभारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव बिजली कंपनी की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ममता कश्यप ने महिलाओं का सम्मान किया। इस सम्मान समारोह में कई संस्थाओं ने अपना अहम योगदान दिया। यहां कुछ महिलाओं ने अपने संघर्षों की जानकारी भी दी और उपस्थित महिलाओं से कभी हार ना मानने की बातें कहीं कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नई दुनिया के संपादकीय प्रभारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा और पत्रकार अनुभूति भाखरे ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

By editor