नंदनी एयरबेस में लगी भीषण आग

भिलाई।ग्राम नंदिनी में स्थित नंदनी एयरबैस के अंदर सूखे पेड़ों में भीषण आगजनी की घटना हो गई। आग पूरे एयर वेस में फैलती चली गई। जिसके बाद तत्काल सूचक द्वारा अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को इस घटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही अग्निशमन की दमकल टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया।और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने एयरबेस में फैली आग को पूरे एयरबेस में जाकर बड़ी बहादुरी से कंट्रोल किया। और आग को एयरबेस में स्थित कंट्रोल रूम एवं कार्यालय की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया।गौरतलब है कि यदि दमकल कर्मी समय पर एयर बेस नहीं पहुंचते तो आगजनी की यह घटना अपना विकराल रूप धारण कर लेती और यह आग फैलती चली जाती अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से बड़ी जनधन हानि की घटना होते-होते टल गई। आगजनी की इस घटना की जांच की जा रही है। कि आग किन कारणों से लगी।स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुई ।

By editor