धमधा के किसानों का कलेक्ट्रेट घेराव, शराब दुकान खोलने के फैसले का विरोध

दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक से सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने आज दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव किया,
जहाँ उन्होंने ग्राम अछोली में प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान खोलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

सरकार की शराब नीति और गांव में शराब दुकान खोलने की नीलामी प्रक्रिया के खिलाफ किसानों का आक्रोश साफ देखा गया।
प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि सरपंच के नाम से फर्जी एनओसी प्रस्तुत की गई है,
जिसमें सरपंच के लेटरहेड का गलत उपयोग कर अनुमति दर्शाई गई है।

इस मामले में ग्राम अछोली की सरपंच ने स्पष्ट किया है कि
उन्होंने ऐसी कोई सहमति नहीं दी, और फर्जी एनओसी की शिकायत एसडीएम के पास दर्ज कराई गई है।
(बाइट – सरपंच)

वहीं किसान नेता टेक सिंह चंदेल ने चेतावनी दी है कि
यदि प्रशासन ने जबरन शराब दुकान खोलने की कोशिश की,
तो धमधा के किसान उग्र आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि —
“हमारे गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण बिगड़ेगा, युवा पीढ़ी प्रभावित होगी और अशांति फैलेगी।”
(बाइट – टेक सिंह चंदेल, किसान)

ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि गांव को बर्बादी की तरफ धकेलने की यह नीति किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस विरोध को किस रूप में लेता है,
या फिर यह मामला बड़े जन आंदोलन का रूप लेगा।

By editor