युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई द्वारा आयोजित गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, और दशहरा पर्व 2025 का भव्य आयोजन इस साल भिलाई के सेक्टर 7 हाईस्कूल दशहरा मैदान में किया जा रहा है। यह आयोजन भिलाई का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव होने जा रहा है, जहां भक्तगण और दर्शक अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकेंगे। युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल प्रदेश की पहली ऐसी समिति है जो तीनों आयोजन एक साथ एक स्थान पर करता है। गणेश पूजा का आयोजन एक भव्य पंडाल में किया जाएगा, जिसे देश भक्ति से प्रेरित आपरेशन सिंदूर थीम पर सजाया गया है। यह पंडाल परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करेगा। यह उत्सव आस्था और उत्साह का संगम होगा, जहां भक्तगण विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू, कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नई स्कीम को उपलब्ध कराई है

