दुर्ग से बड़ी खबर, बजरंग दल और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का उग्र प्रदर्शन

दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश और आतंकवाद का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में किया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें मारा-पीटा जा रहा है और कई मामलों में निर्दोष हिंदुओं को मौत के घाट उतारने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

इन्हीं घटनाओं के विरोध में भिलाई में बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और आक्रोश जताते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि बांग्लादेश में निवासरत जितने भी भारतीय मूल के हिंदू हैं, उन्हें सुरक्षित तरीके से भारत वापस लाया जाए। इसके साथ ही भारत में रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को वापस बांग्लादेश भेजने की भी मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कुल मिलाकर, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर अब यह मामला अंतरराष्ट्रीय चिंता और देशव्यापी विरोध का रूप लेता नजर आ रहा है।

By editor