दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।
भिलाई के चरोदा स्थित विद्युत लोको शेड परिसर में आज अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में लपटों ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह आग मालगाड़ियों से निकले नीलामी योग्य वेस्ट मटेरियल में लगी है,
जो लोको शेड परिसर में खुले स्थान पर रखा गया था।
आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है,
लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तत्काल अवगत कराया गया,
जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची
और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है,
हालांकि नीलामी के लिए रखा गया रेलवे का वेस्ट मटेरियल
पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है,
जिससे रेलवे को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
प्रशासन और रेलवे अधिकारी भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

