दुर्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुआ रथ,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी

दुर्ग से बड़ी खबर… अयोध्या में श्रीरामलाल के दर्शन हेतु विशेष रथ यात्रा को आज रात धूमधाम से रवाना किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्य छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, दुर्ग नगर निगम महापौर अलका बाघमार और भाजपा जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अयोध्या रथ यात्रा को लेकर पूरा माहौल श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

रथ को रवाना करते हुए मंत्री गजेंद्र यादव ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रवण कुमार योजना से जोड़ते हुए बताया कि जिस प्रकार इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन की सुविधा दी जा रही है, उसी भाव से यह यात्रा भी समाज में धार्मिक जागरूकता और आस्था का संदेश देती है।

दुर्ग से अयोध्या के लिए निकला यह रथ रामलाल के दर्शन कराने के साथ-साथ जिले में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी बन गया है।

By editor