दुर्ग रेंज में दोषमुक्ति प्रकरणों की गहन समीक्षा

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा बैठक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के कुल 270 से अधिक प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की गई। बैठक में महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या एवं हत्या के प्रयास, एनडीपीएस तथा अन्य मामलों में दोषमुक्ति के कारणों पर गहन चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने, अभियोजन के साथ त्वरित समन्वय स्थापित करने एवं दोषसिद्धि प्रतिशत में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई को प्राथमिकता देते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाज में लगातार भय का वातावरण बनाने वाले अपराधियों पर कठोरतम दंडात्मक उपाय किए जाएँ। जिन अपराधियों को जमानत का लाभ मिल चुका है और वे पुनः अपराध में संलिप्त पाए जा रहे हैं, उनकी जमानत निरस्तीकरण हेतु माननीय न्यायालय में शीघ्र पहल करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्तियों की सतत निगरानी और नियमित रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तवर ने न्यूज़ टीम को दी है बैठक में दुर्ग सहित अन्य जिलों के आल्हा अधिकारी उपस्थित रहे।

By editor