दुर्ग में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

दुर्ग में सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव एवं गौरव उत्सव स्वर्णिम संकल्प व सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा मोतीलाल वोरा सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम और जिला चिकित्सालय के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ दुर्ग महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, स्वास्थ्य प्रभारी निलेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में किया। महापौर, सभापति व जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील की। निगम के अनेक अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी इस अवसर पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। लगातार पूरे प्रदेश भर में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है और इसके तहत नगर निगम द्वारा विभिन्न सेवा के कार्य सहित सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।।

By editor