एक बार पुनः विधिक सेवा प्राधीकरण दुर्ग जिला द्वारा समझौते योग्य मामलों को त्वरित निपटान करने के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जिसमें लगभग 10000 मामले समझौते के माध्यम से सुलझाए गए इन मामलों में बैंक के लोन इंश्योरेंस संबंधी एवं पारिवारिक जायदाद के विवाद संबंधीत मामले भी शामिल रहे विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस लोक अदालत के आयोजन में आने वाले आवेदक और अनावेदक के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया था साथ ही समय को देखते हुए सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी करवाई गई थी लोक अदालत की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला सत्र न्यायालय के अध्यक्ष श्री कुजूर पहुंचे और उन्होंने सर्वप्रथम बैंकों से आए प्रतिनिधियों से चर्चा की तत्पश्चात लोक अदालत के मामले निपटान करने वाले प्रत्येक अदालत में जाकर जजों से मुलाकात की और जानकारी ली की कितने मामले अब तक निपटाए जा चुके हैं शनिवार को आयोजित किए गए लोक अदालत की जानकारी कमल किशोर वर्मा डिफेन्स एडवोकेट डिप्टी चीफ विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग सहित अज़हर अली क्रिमिनल लॉयर ने न्यूज़ टीम को दी है
इस लोक अदालत में जहां एक ओर बैंक के लोन के मामले में 35 से 50% तक की बचत करके लोन धारकों ने लाभ पाया तो वही कई परिवार उजड़ने से भी बच गए जिसके लिए सभी ने एक और में विधिक सेवा प्राधिकरण का एवं लोक अदालत का हृदय से आभार जताया है।।

