दुर्ग में लगातार बढ़ रही कटरबाजी

दुर्ग जिले में लगातार बढ़ रही कटरबाजी की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
भिलाई के शारदा पारा कैम्प-2 में बीती रात जमकर कटर चला।
गली में असामाजिक तत्वों को गाली-गलौज करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया।
नशे में धुत 7 से 8 युवकों ने मिलकर शारदा पारा निवासी संदीप साहू पर कटर से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल संदीप को तत्काल लाल बहादुर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर, सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लगातार बढ़ती कटरबाजी की वारदातों से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

By editor