मूलनिवासी संघ ने समाज पर हो रहे अत्याचार और झूठे मामलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में दुर्ग के मानस भवन से रैली निकाल कर टेंपो स्टैंड पहुंचे जहां राज्यपाल के नाम दुर्ग तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा, संघ का कहना है कि कट्टरपंथी संगठनों की मिलीभगत से मसीही समाज को लगातार झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। 31 अगस्त और 14 सितंबर की घटनाओं का जिक्र करते हुए संगठन ने बताया कि शांतिपूर्वक प्रार्थना सभा कर रहे लोगों पर हमला किया गया और पुलिस ने भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। हमारे समाज पर लगातार झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा पर हमला कर परिवारों को जेल भेजा गया। हम मांग करते हैं कि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो, वरना आंदोलन किया जाएगा। संघ ने इसे संविधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है और राज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई है। वही मसीही समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन के बारे में तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने मीडिया को जानकारी दी है

