दुर्ग में मना 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का उत्सव मनाते हुए, जिला स्तर पर दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्यातिथि मंत्री गजेंद्र यादव रहे तो वहीं अध्यक्षता ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकार ने की विशेष अतिथि महापौर अलका बाघमार और कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह व आयुष विभाग से अधिकारी कर्मचारि रहे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा विधि अनुसार दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात आयुर्वेद के इस राष्ट्रीय “उत्सव में जिला स्तरीय रन फार आयुर्वेदा” के आयोजन में प्रायोजक आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं संचालनालय, आयुष छत्तीसगढ़ निर्देशक जिला प्रशासन दुर्ग एवं मार्गदर्शक व निवेदक जिला आयुष अधिकारी दुर्ग रहे, आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद और योगा के प्रति जागरूक करना था और इस आर्युवेद उपचार पद्धति से होने वाले फायदे बताना था इसी उद्देश्य को लेकर सभी ने एक लंबी मैराथन दौड़ लगाई जो रवि शंकर स्टेडियम दुर्ग से शुरू होकर दुर्ग शहर के विभिन्न शहरों का भ्रमण करते हुए वापस रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में समाप्त हुई आपको बतादे कि कोरोनाकाल के समय से लोगों में आयुर्वेद और योगा के प्रति ज्यादा विश्वास जागा है और अब भारत में भी लोगों ने आयुर्वेद को अपनाना शुरू कर दिया है इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय द्वारा आयुर्वेद को अपनाने एवं इसके फायदों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शपथ ली गई भारत से उत्पन्न चिकित्सा की यह विधि आयुर्वेद अब पूरे विश्व में चिकित्सा का प्रथम विकल्प बनता जा रहा है जिसे और तेजी से फैलने के लिए आयुष विभाग द्वारा ऐसे जागरूकता के कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहे हैं।

By editor