नमस्कार, दुर्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्री यशवंत यादव के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग की दमकल टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
जब दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे तो घर से ऊंची-ऊंची आग की लपटें निकल रही थीं। अग्निशमन दल ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। साथ ही आग को आसपास के इलाकों में फैलने से भी रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक जिस मकान में आग लगी थी वहां कोई व्यक्ति निवास नहीं करता था। घर में रखा सामान और कुछ वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

