दुर्ग में ब्राह्मण समाज में आक्रोश देखा जा रहा है । आक्रोश का कारण बनी है मध्य प्रदेश के आज़ाक्स के नवनिर्मित प्रदेशाध्यक्ष और IAS सतोष कुमार वर्मा द्वारा ब्राह्मण कन्याओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी। सतोष कुमार वर्मा ने कहा, “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण बेटी दान नही करता या मुझसे संबंध नहीं करेगा, तब तक आरक्षण मिलना चाहिए।” इस विवादित बयान को ब्राह्मण समाज ने बहन बेटियों का अपमान मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। और इस बयान के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग दुर्ग कलेक्टर परिसर में एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने संयम बनाए रखते हुए कलेक्टर से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे भारी संख्या में समाज के लोग अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस तरह की विचारधारा और बयान की कड़ी निंदा की। सभी ब्राह्मण समाज संगठनों ने इस बयान को समाज के पंचों और महिलाओं का अपमान करार देते हुए प्रशासन से कानूनी कदम उठाने की अपील की है। ब्राह्मण समाज का यह आक्रोश कहीं उग्र आंदोलन में ना बदल जाए इसे देखते हुए शासन प्रशासन को इस मामले में जल्द ही कोई उचित फैसला लेना अनिवार्य होगा।।

