दुर्ग में बड़ा हादसा टला, शायरा बानु के घर लगी आग

दुर्ग से इस वक्त राहत भरी खबर सामने आ रही है,
जहां शायरा बानु के निवास स्थान पर अचानक आग लगने की घटना हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सूचक द्वारा अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक दमकल टीम बिना देरी किए मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने हालात की गंभीरता को भांपते हुए,
आग और धुएं से भरे घर के भीतर बड़ी बहादुरी के साथ प्रवेश किया।

दमकल कर्मियों द्वारा आग पर तुरंत पानी की बौछार शुरू की गई,
और एक दमकल वाहन के पानी से आग को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया।

अग्निशमन दल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते
आग को आसपास के घरों तक फैलने से समय रहते रोक लिया गया,
जिससे एक बड़ी जनहानि और संपत्ति के नुकसान से बचाव हो सका।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
नगर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

राहत की बात यह रही कि घटना स्थल पर किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन कर्मियों ने बेहतर तालमेल और टीमवर्क का परिचय देते हुए
समय पर मौके पर पहुंचकर हालात को पूरी तरह संभाल लिया।

एक बार फिर दमकल विभाग की तत्परता और साहस ने
एक बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई है।

By editor