हत्या की वारदात से दहला दुर्ग शहर…
कलेक्टर ऑफिस के ठीक पीछे, मामूली विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया।
बैजनाथ पारा वार्ड नंबर 39 में रहने वाले शंभू सागर ने अपने रिश्तेदार भूपेंद्र सागर को गाली-गलौज से रोकने की कोशिश की…
लेकिन नशे का आदी भूपेंद्र आपा खो बैठा और सिलेंडर की टंकी से सिर पर वार कर दिया।
मौके पर ही शंभू सागर की मौत हो गई।
घटना मुंबई वेज चाऊमीन सेंटर की है… जहां शंभू खुद अपना चाऊमीन सेंटर चलाता था।
हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई।
फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय लोग बताते हैं कि आरोपी भूपेंद्र की हरकतों से मोहल्ला लंबे समय से परेशान था।
दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

