छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में दुर्ग में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. हेमचंद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस समारोह में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव व सांसद विजय बघेल मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और स्वस्थ जीवन शैली के लिए खेल गतिविधियों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विजेता होने पर सम्मानित किया गया। मीडिया से चर्चा में मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले समय में दुर्ग जिले में नए खेल इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी जिससे खिलाड़ियों को लाभ होगा.
हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर संजय तिवारी ने बताया कि समारोह का मकसद खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा नई खेल नीति से उन्हें अवगत कराना है।

