दुर्ग में अपराध का ग्राफ बढ़ा,शारदा पारा में देर रात कटरबाजी

दुर्ग जिले में लगातार आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है और इन मामलों में चाकू बाजी कटर बाज़ी और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है इसी परिपेक्ष में कैंप दो शारदा पारा में फिर एक बार कटर बाजी की घटना को अंजाम दिया गया मामला सिर्फ इतना था की कैंप दो शारदा पारा निवासी एक युवक ने अपने मोहल्ले में बाहर से आए युवकों को गली गलोज करने से मना किया उस वक्त तो वह लोग वहां से चले गए लेकिन फिर 10 मिनट बाद वापस आकर जिस युवक ने उन्हें गाली गलौज करने से मना किया था उसे दबोच कर पीटने लगे और इसी बीच उसे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया फिलहाल घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है और घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जो नाबालिक बताय जा रहे हैं घटना का पूरा खुलासा घटना में घायल हुए युवक की मौसी एवं बहन ने मीडिया को उपलब्ध कराई है गुरुवार की देर रात हुई इस कटर बाजी की घटना को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ले छावनी थाने का घेराव किया और छत्तीसगढ़िया लोगों पर लगातार हो रहे हम लोग पर आपत्ति दर्ज कराई छत्तीसगढ़िया क्रांति सेवा के जिला उपाध्यक्ष ने ऐसी घटनाएं बंद न होने पर आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है अगर आंकड़ों की बात करें तो दुर्ग जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है और दुर्ग पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी अपराधी ऐसे मामलों को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं इस पर ठोस कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर लगाम लगाना आवश्यक हो गया है।।

By editor