दुर्ग बाईपास मार्ग से
इस वक्त एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है,
जहां एक हाईवा अनियंत्रित होकर
पलटते हुए सीधे एक रिहायशी मकान में जा घुसी।
हादसे का शिकार हुई हाईवा
क्रमांक एमएच चालीस सीएम
छह तीन पांच तीन बताई जा रही है,
जो नागपुर से रायपुर की ओर जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक
हाईवा चालक को अचानक झपकी आ गई,
जिसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया
और हाईवा एक लेन से दूसरी लेन को पार करते हुए
सर्विस लेन से सटे एक मकान की
बाउंड्री तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई।
इस हादसे में मकान का एक कमरा
पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
कमरे में रखी प्रिंटिंग मशीन
और अन्य घरेलू सामान
बुरी तरह टूट-फूट का शिकार हो गया।
वहीं, इसी मकान के
बगल में स्थित दूसरे कमरे में
रामखिलावन साहू
अपने परिवार के साथ मौजूद थे,
जहां कुल नौ लोग बैठे हुए थे।
गनीमत यह रही कि
हादसे के वक्त
परिवार के किसी भी सदस्य को
कोई शारीरिक चोट नहीं आई
और सभी बाल-बाल बच गए।
रामखिलावन साहू ने बताया कि
जब ट्रक घर में घुसा,
तो ऐसा लगा मानो
भूकंप आ गया हो।
तेज आवाज के साथ
पूरा मकान हिल उठा।
उन्होंने बताया कि
उठकर बाहर आए
तो देखा कि
हाईवा मकान की बाउंड्री
तोड़ते हुए
एक कमरे को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर चुकी थी
और घर का सामान
इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
घटना की जानकारी
तत्काल पुलिस को दी गई,
जिसके बाद पुलिस
मौके पर पहुंची
और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,
वहीं क्षति का आकलन भी किया जा रहा है।

