दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 3 क्विंटल 88 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक कंटेनर वाहन, उसमें भरा सामान और नकदी समेत कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपये का माल जप्त किया है।
मामले में बिहार और ओडिशा से जुड़े 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुम्हारी टोल प्लाज़ा पर पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर वाहन क्रमांक NL01-AH-9524 को रोका।
तलाशी में वाहन के पीछे हिस्से में छिपाकर रखी गईं 13 बोरियों से 388 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी उमेश यादव ने पूछताछ में बताया कि गांजा की खेप को नागपुर में पहुंचाना था।
उसके निशानदेही पर पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर में छापा मारकर मुस्ताक अहमद और फैयाज अंसारी को भी गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

