दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बैंक से 85 लाख की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने ग्राहकों से लोन की किश्त उगाही कर बैंक को 85 लाख रुपये की चपत लगाने वाले बैंक के ही कर्मचारी को पकड़ने में सफलता पाई है,,एएसपी सुखनंदन राठौर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इसाब फाइनेंस बैंक दुर्ग शाखा द्वारा दिये गए 240 ग्राहकों को लोन की राशि की किश्त करीब 85 लाख रुपये से अधिक की राशि की वसूली करके बैंक के ही कर्मचारियों ने पैसों का गबन कर बैंक को गुमराह कर रहे थे जिसके बाद बैंक मैनेजर की शिकायत पर 3 युवती समेत 6 लोगो को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही बाकी के आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है फिलहाल मामले की जांच जारी है जांच रिपोर्ट आने के बाद आने वाले दिनों ने और भी कई आश्चर्यजनक खुलासे इस मामले में हो सकते है।।

By editor