दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री का भंडाफोड़

दुर्ग पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने खुर्सीपार आईटीआई ग्राउंड में नशीली कैप्सूल और टैबलेट की अवैध बिक्री कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बताए —
रजनीश पांडे, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा, रणजीत राम, अभिजीत साहू और अरबाज खान उर्फ बाबू।

इन सभी के पास से भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल और बिक्री की रकम बरामद की गई।
तलाशी में पुलिस ने पाया —
रजनीश पांडे से 192 कैप्सूल, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, 400 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन,
विपिन जेम्स से 312 कैप्सूल,
श्याम कन्हैया से 264 कैप्सूल,
रणजीत राम से 280 कैप्सूल,
अभिजीत साहू से 296 कैप्सूल,
और अरबाज खान से 700 कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस ने कुल 2044 नशीली कैप्सूल, ₹1300 नगद, 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक टाइटन घड़ी जप्त की।
सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 21C, 8, 27(A) एनडीपीएस एक्ट एवं 111(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया
और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इसी तरह, थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने भी नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की।
मुखबिर से सूचना मिली कि मानस भवन के पीछे, रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के पास, दो व्यक्ति नशीली दवाएं बेचने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों फैजान अहमद और साहिल कुमार यादव को गिरफ्तार किया।
उनकी तलाशी में ट्रामाडोल टेबलेट की 45 स्ट्रिप यानी 371 कैप्सूल, ₹1110 नगद, एक एक्टिवा स्कूटी,
और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

By editor