“नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत दुर्ग पुलिस की टीम रामनगर स्थित इंदिरा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुँची।”
“कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा ने विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को नशा विरोधी जागरूकता के साथ-साथ सोशल मीडिया की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।”
“संगीता मिश्रा ने बच्चों को ‘पास्को एक्ट’, नशे के दुष्प्रभाव, और उससे मुक्ति के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। साथ ही, 112, 1930 और 9479192099 जैसे जरूरी हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्र सीधे सहायता ले सकें।”
“बच्चों को बताया गया कि वे अपनी निजी जानकारी अनजान लोगों से साझा न करें, और सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करें। मोबाइल में जरूरी नंबर सेव रखें, और यदि किसी प्रकार की परेशानी हो, तो निःसंकोच अपने माता-पिता या शिक्षकों से बात करें।”
“कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया।”

