दुर्ग जीआरपी की सतर्कता से पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक

दुर्ग जीआरपी पुलिस को शुक्रवार 7 नवंबर को मुंबई पुलिस द्वारा यह सूचना दी जाती है की कुर्ला हावड़ा एक्सप्रेस में एक बांग्लादेशी नागरिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त से भाग कर पश्चिम बंगाल जा रहा है सूचना मिलते ही जीआरपी दुर्ग तीन तैयार करती है और जैसे ही कुर्ला हावड़ा एक्सप्रेस स्टेशन पर सवा 6 से 6:30 के बीच पहुंचती है जीआरपी पुलिस उसे बांग्लादेशी नागरिक की तलाश में जुड़ जाती है उसे बांग्लादेशी नागरिक को कुर्ला हावड़ा एक्सप्रेस के बोगी नंबर S1 से गिरफ्तार कर लिया जाता है क्योंकि इस बांग्लादेशी ने जनरल टिकट खरीद कर ट से उसे स्लीपर क्लास का बनवाकर S1 में जगह बना ली थी बांग्लादेशी नागरिक के पास किसी भी प्रकार का वैद्य दस्तावेज नहीं मिला। और पूछताछ में उसकी पहचान अजमीर शेख, निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई। जीआरपी ने इसकी सूचना तत्काल मुंबई पुलिस को दे दी। जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह इस घटना की पूर्ण जानकारी न्यूज़ टीम को उपलब्ध कराई है शनिवार को मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग पहुंची और बांग्लादेशी नागरिक को अपने साथ ले गई।।

By editor