राष्ट्रीय स्तर का हिमालय वुड बैज गाइड विभाग की ओर से 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिलासपुर के कोनी स्थित आधारशिला सैनिक स्कूल में किया गया। इस दौरान दुर्ग से जिला संगठन आयुक्त गाइड अमिता हसमुख, शासकीय स्कूल कुथरेल, कल्पना शुक्ला सेजस सेलूद, रेखा शर्मा स्कूल लिमतरा, मृदुला शरण स्कूल सुपेला भिलाई आदि से शामिल हुए। जिसमें राज्य और अन्य राज्यों से आए लीडर ट्रेनर, सहायक प्रशिक्षक एवं रेंजर विभाग की लीडर ऑफ कोर्स राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पांडेय और गाइड विभाग की लीडर ऑफ कोर्स जेरमिना एक्का ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस प्रशिक्षण शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित कुल 65 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जिन्हें गाइडिंग के उच्च स्तरीय सिद्धांतों एवं कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह शिविर आगामी 18 मई तक चलता रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों के लिए उन्नत ट्रेनिंग मॉड्यूल एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए हैं, जिससे वे अपने कौशल को और बेहतर बने सके। इस अवसर पर सुनिता संजय बोहरा, जिलाध्यक्ष अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त जीत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर अरविंद मिश्रा, डॉ. सोमनाथ यादव का मार्गदर्शन रहा। दुर्ग से शामिल होने वाले छात्रों की सराहना की गई।

