जिला दुर्ग के अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम जमराव में उस वक्त हड़कंप मच गया… जब खारून नदी में एक किशोर के डूबने की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही जिला सेनानी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार, एस.डी.आर.एफ दुर्ग की विशेष टीम तत्काल रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
टीम में शामिल अनुभवी डीप डाइवर्स इंद्रपाल यादव, राजकुमार यादव और नरोत्तम चंदेल ने कड़ी मशक्कत करते हुए दो घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया… और अंततः युवक के शव को नदी से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।
डूबने वाले युवक की पहचान आशीष सरोज, पिता पंकज सरोज, उम्र 15 वर्ष, निवासी बजरंग नगर वार्ड 37 रायपुर के रूप में हुई है।
इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
एसडीआरएफ टीम दुर्ग ने एक बार फिर अपनी तत्परता और साहसिक कार्य से मानवता की मिसाल पेश की है।

