पूरे देश में हर जिले के सांसद को केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि वह अपने जिले में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन करें जिससे हर जिले के गांव में छुपी हुई खेल प्रतिभा को निखारा जा सके इसी उद्देश्य को लेकर दुर्ग जिले के सांसद ने भी सांसद खेल महोत्सव के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ की थी जिसमें उन्हें भारी सफलता मिली है और दुर्ग जिला पूरे देश भर में चार लाख 80 हजार पंजीयन के साथ प्रथम स्थान पर है बुधवार 8 अक्टूबर को दुर्ग जिला सांसद विजय बघेल ने भिलाई के एक निजी होटल में एक सभा का आयोजन किया जिसमें यह जानकारी देते हुए दुर्ग जिला ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी का अनावरण किया इस आयोजन में दुर्ग जिले के विधानसभा क्षेत्र से विधायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने-अपने विधानसभा को बेहतर बताते हुए ट्रॉफी अपने नाम करने की बातें कही है दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संसद खेल महोत्सव में सर्वाधिक पंजीयन करके दुर्ग जिले को पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान पर लाने के लिए दुर्ग जिले वीडियो सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सांसद खेल महोत्सव में सहयोग देने वाले सहयोगियों का आभार भी जाताया हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रारंभ हुए सांसद खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी जगह दी गई है ताकि क्षेत्र के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिल सके साथ ही इस संसद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर होगा और तभी यह पता चल पाएगा कि दुर्ग जिले के किस विधानसभा क्षेत्र ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है।।

