दुर्ग के ईसा होटल में पुलिस की छापामार कार्रवाई

दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
वैशाली नगर पुलिस ने ईसा होटल में छापामार कार्रवाई की है, जहां संदिग्ध गतिविधियों में शामिल कुछ कपल और एक ग्राहक के साथ दो युवतियों को पकड़ा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, होटल में देह व्यापार चल रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर, मालिक और ग्राहक को भी हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि वैशाली नगर इलाके में लंबे समय से देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनज़र दुर्ग पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इलाके के होटलों और लॉजों पर लगातार निगरानी रखी थी।

इसी बीच ईसा होटल में संदिग्ध गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा और सभी को थाने लाकर उनके दस्तावेज़ों की जांच शुरू की गई है। साथ ही पकड़े गए लोगों के परिजनों से भी संपर्क साधा जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इस तरह के अनैतिक कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

By editor