दुर्ग के इंदिरा मार्केट में खून से सनी लाश मिलने से मचा हड़कंप

दुर्गा के इंदिरा मार्केट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खून से सनी लाश वहां मिली जिसे लोगों ने देखने के बाद तत्काल पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उस लाश का पंचनामा बनाकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की पहचान राजीव नगर दुर्ग निवासी नरेश ठाकुर के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि नरेश ठाकुर शराब आदि नशो का सेवन करता था साथ ही उसे मिर्गी की बीमारी दी थी प्रथम दृस्टिया शव को देखने के बाद यह हत्या का मामला प्रतित हो रहा है फिलहाल यह हत्या है या हादसा यह बताना मुश्किल है इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा फिलहाल पुलिस ने। मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि इस गुत्थी को सुलझाया जा सके राजीव नगर निवासी नरेश ठाकुर विगत तीन महीना से इंदिरा मार्केट के सब्जी बाजार में ही रहता था जिसकी संदेहास्यपद स्थिति में शव मिलने से पुलिस प्रशासन ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर भी मामले में मदद मांगी है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बचा हुआ है उसके बाद ही खुलासा हो पाएगा की नरेश ठाकुर की मृत्यु हादसा है या हत्या।।

By editor