दुर्ग में चलती बाइक पर रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठकर युवक को गले लगाए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह नज़ारा दुर्ग से भिलाई की ओर जाने वाली सड़कों का है, जहां CG 07 CO 7820 नंबर की ब्लैक कलर की हाई स्पीड बाइक पर कपल फिल्मी अंदाज़ में रोमांस करता दिखाई दिया।
हैरानी की बात यह है कि दुर्ग से भिलाई के बीच कई चौक-चौराहे पड़ते हैं और त्योहारी सीजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस चौक-चौराहों पर चालानी कार्रवाई के लिए तैनात भी रही। इसके बावजूद खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। अब बड़ा सवाल यही है कि इस तरह की लापरवाही पर ट्रैफिक पुलिस की नज़र क्यों नहीं पड़ी।

