दुर्ग का फ्री स्टडी सेंटर बना युवाओं की सफलता का नया पता!

दुर्ग में वन विभाग की एक अनोखी पहल आज सैकड़ों युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है। शांत, स्वच्छ और हरियाली से घिरे वातावरण में संचालित हो रहा फ्री स्टडी सेंटर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

यहां बिना किसी शुल्क के छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल रही हैं। यही वजह है कि पिछले तीन वर्षों में इस स्टडी सेंटर से तैयारी करने वाले 22 युवाओं ने नायब तहसीलदार, पुलिस, रेलवे, नेट सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।

विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए अब यह लाइब्रेरी रविवार को भी खुलने लगी है। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक छात्र यहां पूरी एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुटे रहते हैं।

दुर्ग का यह फ्री स्टडी सेंटर आज उन युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुका है, जो संसाधनों की कमी के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।

By editor