दुर्गा विसर्जन ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ जवानों ने बचाई एक युवक की जान

जिला सेनानी महोदय श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश अनुसार थाना पुलगांव क्षेत्र के शिवनाथ नदी गुरुद्वारा घाट पर दुर्गा विसर्जन ड्यूटी हेतु एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया था।

इसी दौरान, देर रात लगभग सवा एक बजे, अचानक ब्रिज के ऊपर से नदी में किसी के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। ड्यूटी पर मौजूद जवान क्रमांक 290 विनय कुमार यादव, जवान 63 गोपी पाटिल और नगर सेना के जवान डिव्हार देशमुख ने बिना समय गँवाए, मोटर बोट की मदद से मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

जांच में पता चला कि एक युवक शराब के नशे में नदी में कूद गया था। हालात गंभीर थे, लेकिन एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए लाइव बाय और रोप की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह पूरा रेस्क्यू मात्र 10 मिनट में पूरा कर लिया गया।

बचाए गए युवक का नाम है – खुशवंत सिंह, पिता रविन्द्र सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, जामुल, जिला दुर्ग।
रेस्क्यू के बाद युवक को पुलगांव थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान एसडीआरएफ टीम का कोई भी जवान शारीरिक या मानसिक रूप से आहत नहीं हुआ।

टीम का यह त्वरित और साहसिक प्रयास हर दृष्टि से सराहनीय रहा, जिसने एक युवक की जिंदगी बचा ली।


By editor