छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने एक दिवसीय प्रवास पर दुर्ग पहुंची। कैबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस दुर्ग में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और अब तक किए जा रहे कार्य और आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए कैबिनेट मंत्री ने कहा की लापरवाही किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियां को निभाना होगा लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी समीक्षा बैठक के उपरांत कैबिनेट मंत्री पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। यहां उन्होंने बच्ची के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बांधा बनवाया और सरकार से हम संभव मदद का आश्वासन भी दिया। कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकार दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

