पुलिस के सम्मान में संयुक्त पुलिस परिवार मैदान में इस नारे को लेकर संयुक्त पुलिस परिवार के सदस्य उज्जवल दीवान के नेतृत्व में भानुप्रतापपुर थाना का घेराव करने निकले जिसमे भारी संख्या में पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद थी इस दौरान पुलिस परिवार को पुलिस वालों ने रोक लिया सांसद भोजराज नाग व टिकेश्वर जैन के पर एफआईआर करवाने तथा सँयुक्त पुलिस परिवार ( जिला बल, सशस्त्र बल, डीएसएफ, सहायक आरक्षक, गोपनीय सैनिक, नगरसेना, जेल विभाग ) की बहुप्रतीक्षित मांगों पुलिस कर्मचारियों का समस्त भत्ता सातवें वेतनमान के हिसाब से देना और 2800 रुपये ग्रेड पे करने समस्त सहायक आरक्षकों को डीएसएफ बनाने जो कि 1 वर्ष से मंत्रालय में लंबित है डीएसएफ जवानों को 1900 रुपये ग्रेड पे गोपनीय सैनिकों की बहाली व नियमित करने सेवा से निकाले गए सहायक आरक्षकों को सेवा में वापस लेने नगर सेना के जवानों को रेगुलर करने तथा उनके वेतन भत्ते बढ़ाने, जेल विभाग के जवानो को जिला पुलिस बल के बराबर वेतन व सुविधा देने जैसी मांगों को पूरा करवाने तथा पुलिस कर्मचारियों के ऊपर हो रहे अत्याचार राजनीतिक दबाव और शोषण को खत्म करने के लिए उज्जवल दीवान के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस परिवार के सदस्य भानुप्रतापपुर थाना का घेराव करने के लिए निकले थे तभी भानुप्रतापपुर पुलिस ने उन्हें थाना गेट के सामने ही रोक लिया जिससे पुलिस कर्मचारियों के परिजनों में काफी आक्रोश देखने को मिला और वह सांसद भोजराज नाग व टिकेश्वर जैन के ऊपर कार्यवाही व अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए वहीं गेट के सामने धरने पर बैठ गए। SDM भानुप्रतापपुर के मनाने व समझाने और कार्यवाही करने का आश्वासन देने पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने शांतिपूर्वक अपना कार्यक्रम खत्म किया तथा चेतावनी दी की यदि सांसद भोजराज नाग व टिकेश्वर जैन पर कार्यवाही नहीं होने और उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो भविष्य में पुलिस परिवार द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

