एक बार फिर से तेज रफ्तार कर का कर देखने को मिला है।अवंतीबाई चौक कोहका के पास सोमवार तड़के हुए हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कार में सवार थे और चौक के पास अनियंत्रित गति से आ रही उनकी कार पोल से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को सिविल हॉस्पिटल सुपेला की मर्चुरी भिजवाया। मृतकों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू और भिलाई सेक्टर 7 निवासी पूजा प्रसाद के रूप में हुई है। तेज रफ्तार कार का बैलेंस बिगड़ने से कार डिवाइडर में लगे पोल से टकरा गई हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी गई है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

