तालाबों में पूजा सामग्री फेंकने से निगम की चिंता बढ़ी

पूरे धूमधाम से भिलाई शहर में भी विघ्नहर्ता बुद्धि दाता भगवान गणेश की प्रतिमा लोगों ने अपने घरों में भी विराजित की थी जिसका पूरे 10 दिनों तक विधि विधान से पूजन करने के पश्चात विसर्जन किया गया जिन तालाबों में नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा बड़ी मूर्तियां के विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया गया था उन तालाबों में भक्तों ने अपने घर में विराजित की गई मूर्तियों को पूरी श्रद्धा के साथ विसर्जन किया साथ ही गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे गुंजायमान होते रहे प्रतिमा विसर्जन करते हुए भक्तों की आंखें नम हो गई और उन्ही नम आंखों से भक्तों ने पूरी श्रद्धा भाव से भगवान गणेश को विदा किया परंतु नगर निगम भिलाई के द्वारा अपील करने के बावजूद भी भक्तों ने भगवान गणेश की पूजन सामग्री को भी तालाबों में विसर्जित किया जिससे तालाबों के चारों तरफ मालवा इकट्ठा हो गया जो काफी चिंता जनक है

By editor