डॉ. प्रशी तिवारी गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित

भिलाई | भिलाई-दुर्ग की साहित्यकार डॉ. प्रशी तिवारी ‘प्रखर’ को रायपुर के वृंदावन हॉल में छंदबद्ध वृहद हिंदी व्याकरण (विश्व स्तरीय पद्य संकलन) के विमोचन समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया। पुस्तक में व्याकरण को बिना किसी अर्थ परिवर्तन के छंदों में बांधा गया है, जिसे पूर्ण करने में पूरे देश के 111 साहित्यकारों ने 117 छंद में अपना योगदान दिया। डॉ. प्रशी ने संख्यावाची गूढ़ार्थक शब्द को घनाक्षरी छंद में ढाला। पुस्तक का संपादन डॉ. इंद्राणी साहू ‘सांची’, डॉ. पद्मा साहू ‘पर्वणी’ और डॉ. निरामणी श्रीवास ‘नियति’ ने किया।

By editor