ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के बाद लगी आग

दुर्ग। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीम ने एक बार फिर से अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया है जिसकी वजह से एक बड़ी अग्नि दुर्घटना होते-होते टल गई।ऋषभ अपार्टमेंट में लगे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने पर आग लगी थी जो कि नोहार मरकाम के घर तक पहुँच गयी जिससे घर के पीछे रखे लकड़ी एवं अन्य सामानों पर आग लगने की सूचना तत्काल सूचक द्वारा अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई।सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने ट्रान्सफार्मर और घर में फैली आग को बहादुरी से कंट्रोल किया और आग को दूसरी तरफ बढ़ने से रोक लिया गया। यदि अग्निशमन कर्मचारियों को आने में थोड़ी भी देर होती तो आग पूरी तरह से परिसर में फैलते चली जाती। बहरहाल आग लगने के कारणों का पता बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा लगाया जा रहा है।

By editor