झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव का किया एनकाउंटर

गैंगस्टर अमन साव का झारखंड पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है सोमवार देर रात पलामू में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव ढेर हो गया जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस रायपुर जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड के रांची ले जा रही थी इसी दौरान पलामू में गैंगस्टर अमन साव ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया गौरतलब है कि गैंगस्टर अमन साहू पिछले 148 दिन से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था जिसे एक पुराने मामले में झारखंड पुलिस लेने के लिए रायपुर पहुंची थी सोमवार को ही झारखंड पुलिस उसे रायपुर से लेकर रांची के लिए रवाना हुई इसी दौरान पलामू में रात लगभग 8:00 बजे गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया गैंगस्टर अमन मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा भागते हुए उसने पुलिस पर गोलियां चलाई जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हैं उसे मार गिराया गैंगस्टर अमन साव को 14 अक्टूबर को रायपुर में एक कारोबारी पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल में रखा गया था वह 148 दिन से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था गैंगस्टर अमन साव पर झारखंड में 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं उसकी गैंग के सदस्य अलग-अलग जिलों में रंगदारी मांगने का काम करते हैं। अमन साव को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है।

By editor