दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है,
जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल के बेटे
चैतन्य बघेल
रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद
भिलाई तीन स्थित अपने निवास पहुंचे।
रायपुर से भिलाई तक
दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ
भूपेश बघेल और उनके पुत्र
भिलाई पहुंचे,
जहां रास्ते भर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने
जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया।
भिलाई पहुंचते ही
समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच
कार्यकर्ता झूमते और नाचते नजर आए,
तो वहीं कई स्थानों पर
आतिशबाजी भी की गई।
बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने
चैतन्य बघेल का स्वागत किया
और उनके समर्थन में
नारेबाजी की।
आपको बता दें कि
शराब घोटाले के मामले में
चैतन्य बघेल को
18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था,
जिसके बाद उन्हें
न्यायिक हिरासत में
जेल भेजा गया था।
इस दौरान
उनकी जमानत याचिकाएं
लगातार खारिज होती रहीं,
हालांकि
3 जनवरी 2026 को
माननीय हाईकोर्ट ने
उन्हें जमानत प्रदान की।
जमानत मिलने के बाद
कल देर शाम
चैतन्य बघेल को
जेल से रिहा किया गया।
रिहाई के बाद
चैतन्य बघेल ने
मीडिया से बातचीत में कहा कि
वे लंबे समय से
जेल में कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे थे
और जमानत मिलने पर
वे इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि
उनकी रिहाई
उनके बेटे के जन्मदिन के दिन हुई है,
जिसके कारण
वे बेहद खुश हैं।
चैतन्य बघेल ने यह भी बताया कि
जेल में अकेले रहने के दौरान
उन्हें काफी समय मिला,
जिसमें उन्होंने
साहित्य पढ़ा और आत्ममंथन किया।
सक्रिय राजनीति में आने के सवाल पर
चैतन्य बघेल ने कहा कि
इसका जवाब
समय आने पर देंगे
और फिलहाल
इस विषय पर
कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

