जेल रायपुर से बाहर आए देवेंद्र यादव,बैरिकेट्स तोड़ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

आखिरकार 6 महीने के इंतजार के बाद शुक्रवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए। कल ही विधायक देवेंद्र को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। उनकी रिहाई के मध्य नजर शुक्रवार दोपहर से ही सेंट्रल जेल के समय हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जैसे-जैसे रिहाई का समय नजदीक आता गया वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। भिलाई दुर्ग के अलावा प्रदेश के अनेक जिलों से कार्यकर्ता और सतनामी समाज के नेता बड़ी संख्या में सेंट्रल जेल पहुंचे। विधायक देवेंद्र से मिलने उनकी पत्नी भी सेंट्रल जेल रायपुर पहुंची परिजनों से मिलने के उपरांत विधायक देवेंद्र दौड़ते हुए सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार के समीप पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथों हाथ लिया और गाजे बाजे के साथ भव्य आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत किया गया। देवेंद्र यादव से मिलने और उन्हें फूल माला पहमाने कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। यहां उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित भी किया। इस दौरान सेंट्रल जेल के समीप यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। तत्पश्चात विधायक देवेंद्र यादव का काफिला भिलाई की ओर निकला रायपुर और भलाई के बीच अनेकों जगह देवेंद्र का स्वागत युवकों की टीम द्वारा किया गया इसकी वजह से रायपुर दुर्ग के बीच का आवागमन प्रभावित रहा। सभी ने देवेंद्र की रिहाई को लेकर सत्य की जीत बताया है।

By editor