जुनवानी क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुनवानी क्षेत्र स्थित दो स्पा सेंटर्स — Le Wellness Spa and Salon और Larenzo Spa — पर छापा मारा है।

दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन दोनों स्पा सेंटर्स में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उप पुलिस अधीक्षक IUCAW जिला दुर्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम और चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड की कार्रवाई की।

रेड के दौरान दोनों स्पा सेंटर्स के मालिक, कर्मचारी और वहां मौजूद ग्राहक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जप्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ PITA एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब आसपास के अन्य संदिग्ध स्पा सेंटर्स की भी जांच में जुटी हुई है।

By editor