जुजित्सु इंटरनेशनल चैंपियनशिप के छग के दो खिलाड़ी रवाना

भिलाई | अम्मान जॉर्डन में 23 से 26 मई तक होने वाली 9वीं एशियाई जु​िजत्सु चैंपियनशिप में भारतीय दल में छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से डोंगरगढ़ की फाइटर राणा वसुंधरा सिंह 63 किलोग्राम और राजनांदगांव से जतिन राहुल का 69 किलोग्राम वजन समूह में चयन हुआ है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली से दोनों खिलाड़ी रवाना हुए। राणा वसुंधरा का मुकाबला जॉर्डन और वियतनाम के खिलाड़ियों से है। वहीं जतिन का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाड़ी से है। जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव राणा अजय सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश शांडिल्य, बाबूराव जनबंधु, जिला सचिव देवा साहू, आशीष चंद्राकर, सुषमा ने शुभकामनाएं दी।

By editor